कांग्रेस ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत की भविष्यवाणी करने वाले विभिन्न एग्जिट पोल को खारिज कर दिया और दावा किया कि 14 नवंबर को नतीजे आने पर एनडीए को साधारण बहुमत मिलेगा.बिहार में 11 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के बाद जारी किए गए ज्यादातर एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था कि एनडीए को कुल 243 सीटों में से 133 से 167 सीटें मिल सकती हैं, और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 70-90 सीटें मिलने की संभावना है. बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों का आंकड़ा जरूरी है.6 और 11 नवंबर को हुए दो चरणों के मतदान में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक, दोनों ने ही आक्रामक प्रचार किया. इंडिया ब्लॉक का लक्ष्य स्वाभाविक सत्ता-विरोधी लहर और दोनों चरणों में हुए भारी मतदान के आधार पर पिछले 20 सालों से बिहार की सत्ता पर काबिज एनडीए को सत्ता से बेदखल करना है.इंडिया ब्लॉक कथित वोट चोरी और सामाजिक कल्याण की गारंटी के अलावा दोनों चरणों में उच्च मतदान को चुनाव में जीत के संकेतक के रूप में देख रहा था, जबकि एनडीए ने निरंतरता और स्थिरता के नाम पर वोट मांगे. बिहार के प्रभारी एआईसीसी सचिव सुशील पासी ने ईटीवी भारत को बताया, 'हमें इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है.हम 14 नवंबर को अंतिम नतीजों का इंतजार करेंगे. यह बदलाव के लिए वोट था. हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा उठाया गया वोट चोरी का मुद्दा इस चुनाव में एक बड़ा कारक रहा. गरीब और वंचित वर्ग अपने मताधिकार को सुरक्षित करने के लिए बाहर आए. भारतीय जनता पार्टी को साधारण बहुमत मिलेगा और अगली सरकार बनेगी.'एआईसीसी पदाधिकारी के अनुसार कांग्रेस जिसने 2020 के बिहार चुनावों में 19 सीटें जीती थी, 2025 में भी अपनी संख्या में सुधार करेगी. कांग्रेस ने 2020 में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन 2025 में 61 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा क्योंकि वीआईपी और आरएलजेपी जैसी नई पार्टियों को इंडिया ब्लॉक सीट-बंटवारे में शामिल करना पड़ा.सुशील पासी ने कहा, 'हमें 20-25 सीटें मिलेंगी.' बिहार के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र यादव ने भी अपने सहयोगी की राय से सहमति जताते हुए दावा किया कि बिहार में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी. उन्होंने एग्जिट पोल को भी खारिज करते हुए कहा कि ऐसे सर्वेक्षण सही तस्वीर पेश नहीं करते.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm