News Pratyaksh


पाकिस्तान क्रिकेट टीम तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की कप्तानी में कमाल वनडे क्रिकेट में जीत की पटरी पर लौट गई है

News Pratyaksh | Updated : Wed 12th Nov 2025, 12:16 pm

पाकिस्तान क्रिकेट टीम तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की कप्तानी में कमाल वनडे क्रिकेट में जीत की पटरी पर लौट गई है. पाकिस्तान ने पहले शाहीन की कप्तानी में घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराया. अब श्रीलंका के साथ शुरू हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में रोमाचंक जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही शाहीन ने पाकिस्तान टीम को जीत की पटरी पर ला दिया है.300 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की और उसके सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (29) और कामिल मिशारा (38) ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े. लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद टीम ने नियमित अंतराल पर सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाए और उनका स्कोर 191/6 हो गया. वानिंदु हसरंगा ने 52 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन उनका अर्धशतक श्रीलंकाई टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था. महेश दीक्षाना ने 18 गेंदों पर नाबाद 21 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने चार विकेट लिए जबकि फहीम अशरफ और नसीम शाह ने दो-दो विकेट लिए.दरअसल, पाकिस्तान ने मंगलवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत 6 रनों से मामूली जीत के साथ की है. पाकिस्तान ने श्रीलंका की जीत की लय तोड़ दी क्योंकि वे लगातार तीन जीत के साथ इस मुकाबले में आए थे. इसके अलावा श्रीलंका के लिए इस साल खेले गए 11 एकदिवसीय मैचों में यह केवल चौथी हार है.