कुछ समय पहले ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus 15R लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है. कंपनी ने इस फोन को लेटेस्ट प्रीमियम मिड-रेंज फ़ोन सेगमेंट में पेश किया.इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल सोनी सेंसर वाला एडवांस्ड कैमरा सिस्टम मिलता है. OnePlus ने नए 15R हैंडसेट में बड़ी 7,400mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी दिया है, जिससे यह अपने प्राइस सेगमेंट में परफॉर्मेंस के मामले में एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाता है.नए OnePlus 15R की कीमत की बात करें तो भारत में इसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल को 47,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि हायर-एंड 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 52,999 रुपये है. इस स्मार्टफोन को चारकोल ब्लैक, मिंट ब्रीज़ और इलेक्ट्रिक वायलेट शेड्स में उतारा गया है.उपलब्धता की बात करें तो इस स्मार्टफोन को OnePlus India की वेबसाइट, OnePlus स्टोर ऐप, Amazon और ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स जैसे OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स और बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स से खरीदा जा सकता है.लॉन्च ऑफर के तहत, HDFC बैंक और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूज़र्स OnePlus 15R पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, और साथ ही EMI ऑप्शन भी मिलेंगे. इसके अलावा, खरीदार बड़े क्रेडिट कार्ड पर छह महीने तक के लिए नो-कॉस्ट EMI प्लान भी चुन सकते हैं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm