News Pratyaksh


आराः देर रात्रि में जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया गया. कम्बल वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लाभुकों से उनका हालचाल जाना. ठंड के

News Pratyaksh | Updated : Tue 23rd Dec 2025, 12:06 pm

आराः देर रात्रि में जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया गया. कम्बल वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लाभुकों से उनका हालचाल जाना. ठंड के मौसम में स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में शीतलहर को देखते हुए असहाय, वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए. जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे. उन्होंने यह भी बताया कि शीतलहर से बचाव के लिए नगर निगम क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है.