News Pratyaksh


रांची के तुपुदाना में सैली ट्रेडर्स पर एसआईटी का छापा:

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 12:36 pm
रांची के तुपुदाना में सैली ट्रेडर्स पर एसआईटी का छापा:
अवैध कफ सिरप कारोबार की जांच में रांची पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी एसाईटी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सैली ट्रेडर्स के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज, ब्लैंक चेक और दो हथियार बरामद किए हैं.बरामद दस्तावेजों से अंतरराज्यीय मनी ट्रेल और कफ सिरप सप्लाई चेन के कई अहम सुराग मिले हैं. सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने यह छापेमारी सैली ट्रेडर्स की दुकान, गोदाम और कर्मियों के रेंटल मकान पर की. जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने गोदाम में रखे सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और कई अहम कागजात जब्त कर अपने साथ ले गई. रांची एसएसपी राकेश रंजन ने अवैध कफ सीरप कारोबार की सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. टीम की कार्रवाई मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू हुई. सिटी डीएसपी केवी रमन ने बताया कि अब तक की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं और इन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.