News Pratyaksh


बिहार के मुजफ्फरपुर में देश की अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गंभीर घटना सामने आई है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 12:35 pm

बिहार के मुजफ्फरपुर में देश की अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गंभीर घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में तीन किशोरों ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए. हालांकि आरपीएफ और ट्रेन में तैनात स्कॉर्ट पार्टी की सतर्कता से तीनों किशोरों को मौके से ही पकड़ लिया गया. घटना मंगलवार सुबह मुजफ्फरपुर–मोतिहारी रेलखंड की है. गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या 26502 जब काटी थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, उसी दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े तीन किशोरों ने अचानक ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी.बताया जा रहा है कि किशोर इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के लिए रील तैयार कर रहे थे. पत्थरबाजी के दौरान इंजन से लेकर पीछे की बोगियों तक कई पत्थर फेंके गए, जिससे ट्रेन के C-1, C-4 और E-1 कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए.