बिहार सरकार ने राज्य के आईपीएस अधिकारियों को नए साल का तोहफा दे दिया है. गृह विभाग ने मंगलवार को बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन किया है. गृह विभाग की सूची में एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन भी शामिल हैं, जिन्हें डीजी बनाया गया है.गृह विभाग ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 5 और राज्य में 3 डीआईजी को आईजी के रूप में प्रमोशन दिया है. इसके अलावे राज्य के 22 एसपी रैंक के अधिकारी को डीआईजी बनाया गया है. 12 आईपीएस अधिकारी को सीनियर कैटेगरी में प्रमोशन मिला है. गृह विभाग ने 2012 बैच के कुल 22 IPS अधिकारियों को सीनियर कोटि से पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) कोटि में प्रोन्नति प्रदान किया है. यह आदेश 1 जनवरी 2026 अथवा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नति भारतीय पुलिस सेवा के नियमों के तहत विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई है. लंबे समय से इन अधिकारियों की प्रोन्नति की प्रतीक्षा की जा रही थी. अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल देखा जा रहा है.DIG के पद पर प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची में कई चर्चित और अनुभवी अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इनमें आकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष, रवि रंजन कुमार, मनोज तिवारी, संजय कुमार सिंह, अजय कुमार पांडे, सुशांत कुमार सरोज और दीपक रंजन जैसे वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख हैं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm