News Pratyaksh


बेतिया में दो ATM से चोरी मामले में डीआईजी हरकिशोर राय ने बड़ा एक्शन लिया और दो थानों की पुलिस का वेतन रोक दिया :

News Pratyaksh | Updated : Wed 24th Dec 2025, 12:52 pm
बेतिया में दो ATM से चोरी मामले में डीआईजी हरकिशोर राय ने बड़ा एक्शन लिया और दो थानों की पुलिस का वेतन रोक दिया :
: बिहार के बेतिया में नए साल से पहले अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एटीएम से लाखों रुपये उड़ा लिए. दो एटीएम से 24 लाख की चोरी के मामले में डीआईजी हरकिशोर राय ने बड़ी कार्रवाई की है. दो थानों की गश्ती दल ( नौतन थाना और नगर थाना) के सभी पुलिसकर्मियों का वेतन रोक दिया गया है. वहीं बेतिया के प्रभारी एसपी से भी सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई नहीं करने को लेकर जवाब मांगा गया है.बता दें कि 18 दिसंबर 2025 की देर रात बेतिया के आलोक भारती चौक और नौतन थाना क्षेत्र के गहरी चौक स्थित एटीएम से चोरी की गई थी. दो घंटे के अंदर ही दोनों एटीएम को कटर के सहारे काटकर करीब 24 लाख की चोरी कर ली गई थी. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है. वहीं गश्ती दल का वेतन रोक दिया गया है. डीआईजी ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन पुलिस कर लेगी. चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने इन शातिर चोरों को पकड़ने के लिए आठ टीम बनायी है. यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बंगाल तक टीम पहुंचकर काम कर रही है.