News Pratyaksh


धनबाद के साकेत कुमार ने कड़ी मेहनत और लगन से इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल करके इतिहास रच दिया :

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Dec 2025, 11:29 am
धनबाद के साकेत कुमार ने कड़ी मेहनत और लगन से इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल करके इतिहास रच दिया :
कोयलांचल काले हीरे के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां धरती के ऊपर भी कई नायाब हीरे हैं. साकेत कुमार सिन्हा भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने 15 घंटे की नौकरी के बाद भी कड़ी मेहनत करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी. नतीजा यह हुआ कि उन्होंने IES 2025 में ऑल इंडिया में 31वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया.पाथरडीह में मोहन बाजार के रहने वाले शिक्षक और एलआईसी एजेंट आर.के. सिन्हा के बेटे साकेत कुमार सिन्हा ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 31 हासिल की है. यूपीएससी द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय से यह उपलब्धि पाकर साकेत ने राष्ट्रीय फलक पर जिले की पहचान बनाई. 17 दिसंबर 2025 को घोषित हुए अंतिम परिणाम ने उनके इस शानदार सफर पर मुहर लगा दी.