News Pratyaksh


#newspratyaksh #Bihar बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में सरपंच की दबंगई सामने आई है. मछली पकड़ने के विवाद को सुलझाने पहुंचे दारोगा पर स्थानीय सरपंच और उनके समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Dec 2025, 11:31 am
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में सरपंच की दबंगई सामने आई है. मछली पकड़ने के विवाद को सुलझाने पहुंचे दारोगा पर स्थानीय सरपंच और उनके समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए.सूचना मिलते ही कटरा थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी जारी है. मामले की जांच डीएसपी स्तर पर की जा रही है.