News Pratyaksh


बिहार में छाए घने कोहरे और धुंध के कारण पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं.

News Pratyaksh | Updated : Sat 27th Dec 2025, 11:32 am
बिहार में छाए घने कोहरे और धुंध के कारण पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं. लगातार फ्लाइट्स में देरी और रद्दीकरण से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.आज सुबह दिल्ली से पटना आने वाली एक उड़ान को रद्द करना पड़ा. देर शाम रनवे विजिबिलिटी 500 मीटर से कम होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है. सुबह भी विजिबिलिटी 500 मीटर से कम बनी हुई है, जिससे दिन में 10 बजे के बाद ही सामान्य परिचालन की उम्मीद है. कम विजिबिलिटी के कारण कई विमानों को लैंडिंग में दिक्कत हुई. कल 33 विमान देरी से पहुंचे और कई उड़ानें चार घंटे से अधिक की देरी से संचालित हुईं. नजदीकी रूट जैसे कोलकाता से आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं.एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों की सुविधा के लिए अलग काउंटर खोल दिए हैं, जहां टिकट रिफंड या नई तारीख का टिकट आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है. कल मुख्य रूप से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द हुई थीं. कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा, जहां संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से पहुंची. यात्री एयरलाइंस की वेबसाइट या एयरपोर्ट से नवीनतम अपडेट जरूर चेक करें.