प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Kawasaki India ने भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड 2026 Kawasaki Z650RS मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 7.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में Kawasaki बाजार के लिए अपनी पूरी 650 लाइन-अप को E20-कम्पैटिबल बनाने के लिए अपडेट कर रही है. इस लिस्ट में Kawasaki Ninja 650 और Versys 650 शामिल हैं, जिन्हें पहले ही अपडेट किया जा चुका है और अब अपडेट पाने वाली Kawasaki Z650RS कंपनी की लेटेस्ट मॉडल है.इसके अलावा, 2026 बाइक में एक नई पेंट स्कीम भी पेश की हैं. जहां पुराने मॉडल में ब्लैक और गोल्ड कलर देखने को मिलता था, वहीं इस नए मॉडल में मेटैलिक ब्लू और गोल्ड कलर का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि इसके ग्राफिक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसमें अभी भी वही चमकदार गोल्ड व्हील्स देखने को मिलते हैं.ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं, और मैकेनिकल तौर पर यह बाइक पहले जैसी ही है, हालांकि इसका इंजन अब E20-कम्प्लायंट है और थोड़ा कम टॉर्क पैदा करता है. इसके अलावा नई Kawasaki Z650 के इस नियो-रेट्रो मॉडल को एक नया कलर ऑप्शन भी दिया गया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm