News Pratyaksh


बिहार के गया के रहने वाले आर्मी कैप्टन मनोज सिंह 30 सालों के तक भारतीय सेना में योगदान देने के बाद रिटायर हुए हैं.

News Pratyaksh | Updated : Mon 05th Jan 2026, 12:04 pm

बिहार के गया के रहने वाले आर्मी कैप्टन मनोज सिंह 30 सालों के तक भारतीय सेना में योगदान देने के बाद रिटायर हुए हैं. सेवानिवृत होने के बाद जब वह अपने गांव पहुंचे तो उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया. उनके स्वागत में लोग कई किलोमीटर तक पैदल चले. फूल मालाओं से लाद दिया. वही, बैंड बाजे से देश भक्ति धुनों की गूंज होती रही. रिटायर आर्मी कैप्टन मनोज सिंह गया के मानपुर प्रखंड अंतर्गत अमरा गांव के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार आर्मी कैप्टन मनोज सिंह ऑपरेशन कारगिल जैसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में भी शामिल रहे. 30 वर्षों तक भारतीय सेना में योगदान के दौरान उन्होंने कई मौके पर विशिष्ट सेवा दी.वहीं, कैप्टन मनोज सिंह के रिटायर होने पर उन्हें आशीर्वाद देने उनकी मां शांति देवी और पिता सिद्धेश्वर सिंह भी मानपुर बाजार पहुंचे थे. इस दौरान अमरा के सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण भी आए थे. तमाम लोग कई किलोमीटर पहले से ही कैप्टन मनोज सिंह के साथ पैदल चलकर भव्य स्वागत का हिस्सा बने. कई किलोमीटर पैदल चलकर अमरा गांव को पहुंचे.