News Pratyaksh


आज सुबह छपरा के बिशनपुर के पास पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने कुख्यात अपराधी शिकारी राय को गोली मारकर घायल कर दिया. जिसे सदर अस्पताल ले जाया गया है. शिकारी राय हत्या और लूट के कई मामलों में वांछित था. वह कल हुई हत्या में भी शामिल था. बिशनप

News Pratyaksh | Updated : Mon 01st Dec 2025, 11:59 am

आज सुबह छपरा के बिशनपुर के पास पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने कुख्यात अपराधी शिकारी राय को गोली मारकर घायल कर दिया. जिसे सदर अस्पताल ले जाया गया है. शिकारी राय हत्या और लूट के कई मामलों में वांछित था. वह कल हुई हत्या में भी शामिल था. बिशनपुर के पास छापेमारी के दौरान शिकारी राय ने पुलिस पर गोली चला दी, जिससे पुलिस का एक जवान जख्मी हो गया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे शिकारी राय घायल हो गया. पुलिस मामले की जाँच कर रही है.