जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित करेज एंड वैगन के पास रविवार को बदमाशों ने छिनतई के दौरान रेलकर्मी दीपक कुमार (40 वर्ष), निवासी महद्दीपुर, कासिम बाजार, पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले उनसे पैसे छीने, इसके बाद मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर 4–5 की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने दीपक कुमार के गले पर कई वार किए, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।सहकर्मियों की मदद से घायल रेलकर्मी को तत्काल पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इलाज कर रहे डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंघानिया ने बताया कि दीपक का अत्यधिक खून बह चुका है और उन्हें ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता पड़ सकती है।घटना की जानकारी मिलते ही सहायक सुरक्षा आयुक्त हीरा प्रसाद सिंह, आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज राजीव नयन, सब-इंस्पेक्टर जे.आर. मीणा और थानाध्यक्ष राजेश कुमार अस्पताल पहुंचे। घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। वहीं पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm