News Pratyaksh


सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदनपुर बाबा चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान देवधा गांव के रहने वाले रौशन कुमार दास के रूप में हुई. जबकि घायल आर्यन कुमार और काजू कुमार की

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Dec 2025, 11:25 am

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदनपुर बाबा चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान देवधा गांव के रहने वाले रौशन कुमार दास के रूप में हुई. जबकि घायल आर्यन कुमार और काजू कुमार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर गांव से शादी में शामिल होने जा रहे थे. बाबा चौक के पास कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बाइक की टक्कर हो गई. सुल्तानगंज थाना की पुलि मौक़े पर पहुंची घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.