बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर बेकाबू रफ्तार का कहर देखने को मिला. दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित झकरी महादेव रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान चांसी राय (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है.घटना में पांच लोग जख्मी हो गए हैं. घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसमें यह साफ दिख रहा है कि किस तरह एक बेकाबू कार अचानक रॉन्ग साइड (गलत दिशा) से घुसते हुए राहगीरों को चीरती चली गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे लोग आराम से चल रहे थे. एक कुत्ता भी सड़क पर आराम कर रहा था. इतने में अचानक करीब 60 से 70 की गति में आ रही एक कार रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में घुसती है और पैदल चल रहे लोगों को उड़ा देती है.टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग सड़क पर दूर तक जा गिरे. फुटेज में यह भी दिखता है कि कार के नीचे एक व्यक्ति फंस जाता है. चालक गाड़ी रोकता नहीं, बल्कि उसे खींचते हुए आगे बढ़ जाता है. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग कार को रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. कई लोग गाड़ी पर डंडे से मारते भी नजर आते हैं, परंतु चालक किसी तरह गाड़ी को मोड़कर मौके से फरार हो जाता है.कार चालक जानबूझकर गति बढ़ाते हुए मरीन ड्राइव की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था. घटना के तुरंत बाद लोगों ने घायल व्यक्तियों को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का उपचार जारी है. बुजुर्ग चांसी राय की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm