News Pratyaksh


बिहार के सिवान से बड़ी खबर सामने आ रही है. B SAP (बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस) के जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की रात की बतायी जा रही है. इस घटना के

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Dec 2025, 10:52 am

बिहार के सिवान से बड़ी खबर सामने आ रही है. B SAP (बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस) के जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की रात की बतायी जा रही है. इस घटना के बारे में सिवान पुलिस में तैनात एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि सिवान सहायक सराय थाना के एएसआई अपनी पुलिस पार्टी के साथ छोटपुर गांव निवासी जाकिर साईं के यहां शराब के खिलाफ छापेमारी करने गए थे. छोटपुर गांव में पुलिस टीम ने एक गाड़ी का पीछा किया. पीछा करने के दौरान अचानक से मोड़ के पास उक्त वाहन गायब हो गया. इसके बाद टीम कुछ देर इंतजार करने के बाद लौटने वाली थी, लेकिन इसी दौरान एक अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में आयी और B SAP के जवान को टक्कर मार दी.टक्कर मारकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इस घटना में जवान मधुप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस के मुताबिक कुछ समय तक डॉक्टर ने उनका इलाज किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उनकी मौत हो गयी.