News Pratyaksh


पुलिस के अनुसार पति की प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के बाद महिला ने वारदात को अंजाम दिया.

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Jan 2026, 12:18 pm
पुलिस के अनुसार पति की प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के बाद महिला ने वारदात को अंजाम दिया.:
आंध्र प्रदेश में दो बच्चों की मां ने मटन बिरयानी में नींद की गोलियां मिलाकर पति को बेहोश किया. फिर प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या की. मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने महिला उसके प्रेमी और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया.दुग्गीराला पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और उनकी मदद करने वाले एक आरएमपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. महिला ने प्रेमी और एक अन्य के साथ मिलकर साजिश के तहत पति की बिरयानी में नींद की गोलियां मिलाकर उसकी हत्या कर दी थी, क्योंकि वह उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में रुकावट बन रहा था. एसपी वकुल जिंदल ने गुंटूर पुलिस ऑफिस में मामले की जानकारी दी.पुलिस के अनुसार दुग्गीराला मंडल के रहने वाले धामी (48 परिवर्तित नाम) ने 2008 में वीणा से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं. धामी अपने प्याज के बिजनेस और ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में हुए नुकसान की वजह से पैसे की तंगी से जूझ रहा था. उस समय उसकी पत्नी विजयवाड़ा में एक मूवी थिएटर में काम करती थी. तभी उसका एक शख्स नाजायज संबंध बन गया.वीणा अक्सर प्रेमी से कहती थी कि उसका पति उसे मारता-पीटता और टॉर्चर करता है. अपने पति के प्याज के बिजनेस को पसंद न करते हुए वीणा प्रेमी के पास काम करने के लिए चली गई. उसका हैदराबाद में कार ट्रैवल का बिजनेस चलाता है. जब धामी को अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चला तो वह अपने घर लौट आया. उसने इस मामले में अपनी पत्नी को बहुत डांटा.