Skoda Auto ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kylaq के लिए कुछ नए ट्रिम्स लॉन्च किए हैं. इनमें Classic+ और Prestige+ ट्रिम्स शामिल हैं :
News Pratyaksh | Updated : Wed 21st Jan 2026, 12:26 pm
Skoda Auto ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kylaq के लिए कुछ नए ट्रिम्स लॉन्च किए हैं. इनमें Classic+ और Prestige+ ट्रिम्स शामिल हैं :
कार निर्माता कंपनी Skoda Auto ने हाल ही में अपनी 2026 Skoda Kushaq फेसलिफ्ट का खुलासा कर दिया है और इसकी कीमतों का खुलासा भी जल्द ही किया जाएगा. इसी मौके पर कंपनी चेक कार निर्माता कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kylaq के लिए एक नए लोअर-स्पेक वेरिएंट को लॉन्च किया है.इसके बेस वेरिएंट Classic वेरिएंट के मुकाबले, नई Kylaq Classic+ में 16-इंच के अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर, ऑटोमैटिक वाइपर, क्रूज़ कंट्रोल और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कीमत की बात करें तो, इसकी कीमतें Kylaq Classic MT के 7.59 लाख रुपये से 66,000 रुपये ज़्यादा होंगी.
दिलचस्प बात यह है कि एंट्री-लेवल वेरिएंट से उलट, नए Classic+ वेरिएंट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलता है, जो 115hp की पावर देता है. ऑटोमेटिक वेरिएंट के लिए इसकी कीमत 9.25 लाख रुपये है. इसका मतलब है कि Kylaq ऑटोमैटिक अब पहले से 85,000 रुपये ज़्यादा किफायती है.कंपनी ने इस वेरिएंट को Classic के नाम से पेश किया है, और इसके साथ ही एक नए टॉप-स्पेक ट्रिम को भी उतारा है, जिसका नाम Prestige+ है. इन वेरिएंट्स की कीमतों का भी खुलासा किया गया है. इसके अलावा, Skoda India ने पुष्टि की कि मिड-स्पेक Signature और Signature+ वेरिएंट में अब ज़्यादा फीचर्स होंगे और इस साल सितंबर तक एक नया Skoda Kylaq Sportline वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा.