News Pratyaksh


शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक गिरा; निफ्टी 25200 के नीचे :शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक गिरा; निफ्टी 25200 के नीचे :शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक गिरा; न

News Pratyaksh | Updated : Wed 21st Jan 2026, 12:26 pm
शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक गिरा; निफ्टी 25200 के नीचे :
एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सतर्क शुरुआत के साथ खुले. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंताओं को बढ़ा दिया है. इसके चलते घरेलू बाजार में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है और निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बचते नजर आ रहे हैं.कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स दबाव में दिखा और 81,794 अंक पर खुला. शुरुआती मिनटों में बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि बाद में कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स संभलता नजर आया और सुबह करीब 9:20 बजे यह मामूली बढ़त के साथ 82,273.46 अंक पर कारोबार कर रहा था.वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी कमजोरी के साथ 25,141 अंक पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह सीमित दायरे में बना रहा और सुबह 9:23 बजे तक 25,228.30 अंक पर लगभग सपाट रुख के साथ ट्रेड करता दिखा. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निफ्टी में अभी भी “तेजी में बिकवाली” का रुझान बना हुआ है. इंडेक्स अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहा है, जो बाजार की कमजोरी को दर्शाता है. ऊपर की ओर 25,500 से 25,600 के स्तर पर कड़ा प्रतिरोध माना जा रहा है, जबकि नीचे की ओर 25,000 का स्तर एक अहम मनोवैज्ञानिक सपोर्ट बना हुआ है.विश्लेषकों के अनुसार, यदि निफ्टी 25,000 के स्तर से नीचे मजबूती से फिसलता है, तो इसमें गिरावट और गहराने की आशंका है और अगला प्रमुख सपोर्ट 24,700 के आसपास देखा जा सकता है. मौजूदा हालात में बाजार का रुख फिलहाल नकारात्मक बना हुआ है.