News Pratyaksh


दरभंगा में स्कूल वैन से गिरकर बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. लापरवाही से हुई मौत पर ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया :

News Pratyaksh | Updated : Wed 21st Jan 2026, 12:27 pm
दरभंगा में स्कूल वैन से गिरकर बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. लापरवाही से हुई मौत पर ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया :
बिहार के दरभंगा जिले में स्कूल वैन से गिरकर एक मासूम छात्र की मौत ने सभी को झकझोर दिया है. यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन और डग्गामार वाहन व्यवस्था की बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. घटना लोआम गांव स्थित अमन एकेडमी स्कूल की वैन से जुड़ी है. स्कूल से करीब छह छात्रों को लेकर वैन घर लौट रही थी. इसी दौरान एनएच-27 पर सीता पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया. बच्चा चलती वैन से गिरकर घायल हुआ और फिर मौत हो गई. बताया जाता है कि मोड़ पर टर्न लेते समय वैन का गेट खुला हुआ था. टूटे गेट के कारण एक छात्र वैन से बाहर गिर गया. गिरते ही सिर में गंभीर चोट लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. टूटे गेट और खराब हालत वाली वैन को बच्चों के लिए किसने चलाने की अनुमति दी. स्कूल प्रबंधन ने बिना जांचे-परखे ही स्कूल वैन को कैसे बच्चों को लाने के लिए भेज दिया. ऊपर से चालक की जिम्मेदारी बनती थी कि वो जख्मी बच्चों को अस्पताल तक पहुंचाए लेकिन उसकी फरारी ने एक अलग ही मुद्दा छेड़ दिया है.