News Pratyaksh


9 दिन पहले पटना के ग्रैंड शिला होटल में ब्रिटिश अधिकारी ने कमरा लिया था. आखिर कमरा नंबर 103 में क्या हुआ :

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Jan 2026, 12:19 pm
9 दिन पहले पटना के ग्रैंड शिला होटल में ब्रिटिश अधिकारी ने कमरा लिया था. आखिर कमरा नंबर 103 में क्या हुआ :
राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी की संदिग्ध मौत हो गई है. मृतक की पहचान अजय कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो इंग्लैंड में बिजली विभाग में अधिकारी रह चुके थे. वो सेवानिवृत्ति होने के बाद भारत आए थे और पिछले 9 दिनों से यानि 18 जनवरी से होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरे हुए थे.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है. होटल कर्मियों के अनुसार, अजय कुमार शर्मा 18 जनवरी की रात करीब 10 बजे होटल पहुंचे थे और लगातार उसी कमरे में ठहरे हुए थे. कमरे का किराया 1500 रुपये प्रतिदिन था.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है. होटल कर्मियों के अनुसार, अजय कुमार शर्मा 18 जनवरी की रात करीब 10 बजे होटल पहुंचे थे और लगातार उसी कमरे में ठहरे हुए थे. कमरे का किराया 1500 रुपये प्रतिदिन था.