बिहार के गोपालगंज में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. डेढ़ साल की मासूम रात को अपने घर पर सो रही थी. इसी बीच बिजली कट गई. पड़ोस के एक 25 साल के युवक ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए बच्ची को घर से चुपचाप उठा लिया और अपने कमरे में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी.पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती है. उसके घर के सामने ही आरोपी युवक भी किराए के मकान में रहता है, जो पेशे से पेंटर का काम करता है. आरोपी यूपी के बिजनौर जिले का निवासी बताया जाता है.सोमवार की देर शाम बच्ची की मां अपनी बेटी को कमरे में सुलाई हुई थी. इसी बीच बिजली कट हो गई और वह कमरे से बाहर निकली. तभी अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर में घुस गया और बच्ची को उठाकर अपने किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दी. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी के शरीर में खून लगा हुआ था और बच्ची खून से लथपथ थी. वहीं डायल 112 के एएसआई नंद किशोर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा डेड़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm