प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर हो गए हैं. प्रधानमंत्री ने इसे भारत और यूरोप की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक ऐतिहासिक साझेदारी बताते हुए कहा कि इससे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग इस समझौते को “मदर ऑफ ऑल डील्स” यानी सबसे बड़ा व्यापारिक करार कह रहे हैं. उनके अनुसार, यह समझौता 140 करोड़ भारतीयों और करोड़ों यूरोपीय नागरिकों के लिए नए अवसर लेकर आया है. यह दुनिया की कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के करीब एक-तिहाई हिस्से को कवर करता है, जो इसकी वैश्विक अहमियत को दर्शाता है.प्रधानमंत्री ने बताया कि इस मुक्त व्यापार समझौते से विशेष रूप से कपड़ा उद्योग, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा तथा जूते-चप्पल जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को बड़ा फायदा होगा. इन क्षेत्रों में निर्यात बढ़ने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत में विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती देगा और सेवा क्षेत्र के विस्तार में भी मदद करेगा.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm