News Pratyaksh


पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल समय-समय पर करते रहे हैं.

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Jan 2026, 12:23 pm

पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल समय-समय पर करते रहे हैं. जब भी उन्हें समय मिलता है वो काफल, माल्टा और नींबू के साथ ही स्थानीय उत्पादों की पार्टी देते रहते हैं. जिसमें कांग्रेस व बीजेपी के नेता तक शिरकत करते रहे हैं. साथ ही हरीश रावत स्थानीय उत्पादों के दाम बढ़ाने को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहते हैं.उत्तराखंड के प्राकृतिक उत्पादों को औषधि का खजाना माना जाता है. पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड में फलों के दामों पर धामी सरकार पर तंज कसा है. हरीश रावत ने फलों के दामों को लेकर धामी सरकार को जमकर घेरा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कि बाहरी कंपनियां माल्टा के छिलके खरीदने के लिए यहां पहुंच रही है. माल्टे, नारंगी, नींबू और गलगल के छिलकों का उपयोग दवाइयों और उपचार के लिए किया जाता है.कहा कि सरकार की जिद है कि माल्टा ₹10 किलो ही खरीदेगी और नींबू ₹7 किलो खरीदेगी. आगे कहा कि प्रतीत हो रहा है कि सरकार की प्रतिज्ञा को कांग्रेस को ही तोड़ना पड़ेगा. बता दें कि प्रदेश भर में सरकार द्वारा 10 रुपये प्रति किलो माल्टे का समर्थन मूल्य दे रही है. जिसको लेकर हरीश रावत सरकार को घेरते रहते हैं और दाम बढ़ाने की बात करते आ रहे हैं. वहीं सरकार द्वारा नींबू ₹7 प्रति किलो और माल्टा ₹10 प्रति किलो का खरीदा जा रहा है. हरीश रावत का कहना है कि इससे किसानों की लागत तक नहीं निकल पा रही है.