News Pratyaksh


जीडीपी ग्रोथ और महंगाई दर पर रहेगी सबकी नजर, वित्त मंत्री थोड़ी देर में पेश करेंगी रिपोर्ट :

News Pratyaksh | Updated : Thu 29th Jan 2026, 11:14 am
जीडीपी ग्रोथ और महंगाई दर पर रहेगी सबकी नजर, वित्त मंत्री थोड़ी देर में पेश करेंगी रिपोर्ट :
संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन आज (गुरुवार, 29 जनवरी) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 पेश करेंगी. यह दस्तावेज़ पिछले वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण है, जो आगामी केंद्रीय बजट के लिए सरकार की प्राथमिकताओं और नीतिगत दिशाओं को निर्धारित करने में मदद करता है.सर्वेक्षण में जीडीपी (GDP) ग्रोथ, महंगाई दर, रोजगार के अवसर, निर्यात-आयात के आंकड़े और कृषि, उद्योग व सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों की स्थिति पर विस्तार से रिपोर्ट होगी. इसमें 'पीएम गति शक्ति' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के प्रभाव का भी मूल्यांकन किया जाएगा.आर्थिक सर्वेक्षण को अर्थव्यवस्था का 'एक्स-रे' माना जाता है. यह बाजार और संसद दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि यह भविष्य की आर्थिक स्थिरता और विकास का खाका प्रस्तुत करता है