News Pratyaksh


स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors अपनी माइक्रो एसयूवी Tata Punch के फेसलिफ्ट वर्जन को 13 जनवरी को बाजार में उतारने वाली है,

News Pratyaksh | Updated : Wed 07th Jan 2026, 11:33 am
स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors अपनी माइक्रो एसयूवी Tata Punch के फेसलिफ्ट वर्जन को 13 जनवरी को बाजार में उतारने वाली है, लेकिन इससे पहले कंपनी ने इस एसयूवी का खुलासा कर दिया है. साल 2021 में लॉन्च होने के बाद से यह कॉम्पैक्ट SUV के लिए सबसे बड़ा अपडेट है. नई Tata Punch में Punch EV से प्रेरित एक्सटीरियर, इंटीरियर, नए फीचर्स और बोनट के नीचे एक नया टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है.नई Tata Punch के एक्सटीरियर की बात करें तो इसका फ्रंट लुक Punch EV जैसा देखने को मिलता है, जो जिससे Tata की बाकी लाइन-अप की तरह ही ICE और EV दोनों वर्जन के लिए एक साफ फैमिली लुक मिलता है. इसमें मिलने वाले वर्टिकल शेप के ट्रेपेज़ॉइडल हेडलैंप पॉड्स Tata Punch EV के जैसे ही हैं.हालांकि इस ICE वर्जन को फ्रंट बंपर पर पूरी तरह से ब्लैक फिनिश से अलग किया गया है, जो इलेक्ट्रिक वर्जन में बॉडी-कलर्ड है. नई 2026 Tata Punch में बीच में एक कंट्रास्टिंग ब्लैक बैंड के साथ एक बदला हुआ LED DRL सिग्नेचर भी दिया गया है, जबकि Punch EV में यह हिस्सा इलुमिनेटेड होता है.