News Pratyaksh


#newspratyaksh #jharkhand #sir झारखंड में मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण का काम फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाला है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 07th Jan 2026, 11:07 am
झारखंड में मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण का काम फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाला है. अगर प्रारंभिक तैयारी से भारत निर्वाचन आयोग संतुष्ट होता है तो, 16 फरवरी से SIR की शुरुआत हो सकती है.झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार के अनुसार ऐसे लोग, जिनका 2003 या अन्य वर्षों में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान दूसरे राज्य के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है. उनका वेरिफिकेशन बीएलओ ऐप के माध्यम से फिजिकल वेरिफिकेशन के जरिए बीएलओ करेंगे. जिसमें उस राज्य के वोटर लिस्ट से मिलान करके कंफर्मेशन किया जायेगा. ऐसे ही जो पहली बार वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना चाहते हैं, वो एक घोषणा पत्र के साथ माता या पिता के दस्तावेज के साथ फार्म-6 भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं.
इन सबके बीच SIR को लेकर वैसे मतदाता बेहद चिंतित हैं, जिनका नाम दूसरे राज्य के 2003 के वोटर लिस्ट में दर्ज हैं. लेकिन बाद में वे झारखंड के वोटर बन गए हैं. उनका क्या होगा. इसके अलावे अक्टूबर 2024 में प्रकाशित मतदाता सूची के बाद जिनका उम्र 18 साल वर्तमान में हो गया है, वे कैसे वोटर बनेंगे. इसे लेकर ईटीवी भारत ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बात की.