News Pratyaksh


झारखंड के खूंटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है.

News Pratyaksh | Updated : Sat 10th Jan 2026, 11:26 am
झारखंड के खूंटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से पिछले 24 घंटे के भीतर पारा 0.1 डिग्री लुढ़ककर 1.4 डिग्री पर पहुंच गया है. मौसम केंद्र के मुताबिक 4.0 डिग्री तक के तापमान को शीतलहर की श्रेणी में रखा जाता है. अगर पारा 2.0 डिग्री से से नीचे चला जाता है तो अत्यधिक शीतलहर कहा जाता है. आने वाले दिनों में सुबह के वक्त कोहरा और धुंध के बाद दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है.मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक खूंटी के बाद सबसे ज्यादा ठंड गुमला में पड़ रही है. यहां का तापमान 1.5 डिग्री पर पहुंच गया है. इसके बाद डाल्टनगंज में 3.5 डिग्री, पश्चिमी सिंहभूम में 3.4 डिग्री और हजारीबाग में 3.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. बोकारो में 4.2 डिग्री, पाकुड़ में 6.1 डिग्री, रांची में 6.4 डिग्री, कोडरमा में 6.6 डिग्री, देवघर में 7.1 डिग्री, जमशेदपुर में 8.0 डिग्री, लातेहार में 8.0 डिग्री और लोहरदगा में 10.0 डिग्री तापमान रहा है.