News Pratyaksh


कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आहूत किए जाने की स्वीकृति

News Pratyaksh | Updated : Sat 10th Jan 2026, 11:27 am
कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आहूत किए जाने की स्वीकृति :
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की साल की पहली बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने पत्रकारों को इन निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी. ये फैसले शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विधायी प्रक्रियाओं से जुड़े हैं, जो राज्य के विकास और जनकल्याण पर केंद्रित हैं.कैबिनेट ने झारखंड राज्य विधि आयोग की कार्यावधि को 13 नवंबर 2027 तक बढ़ाने की स्वीकृति दी. इससे आयोग को कानूनी सुधारों और सिफारिशों पर निरंतर काम करने का मौका मिलेगा.जमशेदपुर महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन को मंजूरी मिली. इससे कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी.