News Pratyaksh


सीवान में उत्पाद विभाग के टीम ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया. करीब 50 लाख मूल्य की विदेशी शराब पकड़ी गई. ये शराब की बड़ी खेप शराब माफिया द्वारा ट्रक से लाई जा रही थी. बिहार यूपी बॉर्डर के रास्ते सीवान में प्रवेश की थी जिसे गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 10:28 am

सीवान में उत्पाद विभाग के टीम ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया. करीब 50 लाख मूल्य की विदेशी शराब पकड़ी गई. ये शराब की बड़ी खेप शराब माफिया द्वारा ट्रक से लाई जा रही थी. बिहार यूपी बॉर्डर के रास्ते सीवान में प्रवेश की थी जिसे गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब से लदी ट्रक को जब्त कर लिया. धरनी छापर चेक पोस्ट के आगे उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की. इसमें करीब 1000 से अधिक शराब की कार्टून है इसका मूल्य करीब 50 लाख रुपए आंका गया. उत्पाद अधीक्षक शशांक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेत ट्रक द्वारा लाई जा रही है.