News Pratyaksh


पटना सिटी के बाईपास थानाक्षेत्र के NH 30 कर्मली चक स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई.

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 10:50 am
पटना सिटी के बाईपास थानाक्षेत्र के NH 30 कर्मली चक स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस दौरान पांच फायर स्टेशनों की 20 से अधिक दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड के जवानों ने हाइड्रोलिक मशीन की मदद से आग पर काबू पा लिया. आग लगी की घटना में 40 से 50 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है, हालांकि नुकसान हुए संपत्ति का बाद में आकलन किया जाएगा. बताया जाता है कि विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज नामक इस प्लास्टिक फैक्ट्री में कुर्सियों का निर्माण किया जाता था. प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्जनों मजदूर काम करते थे, गनीमत रही कि आग लगने की इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ.