News Pratyaksh


#newspratyaksh #bihar #firing मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के समीप देर शाम एक बड़ी घटना हुई. दो गुटों के बीच पुराने आपसी विवाद के चलते गोलीबारी हो गई, जिसमें एक युवक को गोली लग गई. घायल युवक की पहचान सुबोध कुमार के रूप में हुई है. ग

News Pratyaksh | Updated : Sat 17th Jan 2026, 10:50 am
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के समीप देर शाम एक बड़ी घटना हुई. दो गुटों के बीच पुराने आपसी विवाद के चलते गोलीबारी हो गई, जिसमें एक युवक को गोली लग गई. घायल युवक की पहचान सुबोध कुमार के रूप में हुई है. गोली उनके पैर में लगी है. घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, यह विवाद वर्ष 2023 से दोनों गुटों के बीच चल रहा था. आज शाम यह विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे गुट के लोगों ने सुबोध कुमार पर फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. अहियापुर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है.