News Pratyaksh


बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं से घबराने या भीड़ न लगाने की अपील वर्तमान घरेलू ईंधन संकट की स्थिति को देखते हुए बुधवार को पेट्रोलियम एजेंसियों ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि बिहार में घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर क

News Pratyaksh | Updated : Thu 12th Mar 2026, 12:17 pm
बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं से घबराने या भीड़ न लगाने की अपील
वर्तमान घरेलू ईंधन संकट की स्थिति को देखते हुए बुधवार को पेट्रोलियम एजेंसियों ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि बिहार में घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। अधिकारियों ने आम उपभोक्ताओं से घबराने या गैस एजेंसियों के पास अनावश्यक रूप से भीड़ नहीं लगाने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, उपभोक्ताओं की सुविधा तथा गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह व्यवस्था लागू की है कि किसी भी घरेलू उपभोक्ता को अंतिम गैस सिलेंडर की आपूर्ति के 25 दिन बाद ही नए गैस सिलेंडर की बुकिंग करने की अनुमति होगी। बुकिंग दर्ज होने के बाद दो से तीन दिनों के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी