News Pratyaksh


डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) रांची को शुक्रवार को नया नेतृत्व मिल गया. प्रोफेसर डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रहे गैर-शैक्षणिक

News Pratyaksh | Updated : Fri 13th Mar 2026, 12:44 pm
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) रांची को शुक्रवार को नया नेतृत्व मिल गया. प्रोफेसर डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रहे गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर सकारात्मक संकेत दिए. जिससे कर्मचारियों के बीच समाधान की उम्मीद जगी है.
पदभार ग्रहण के मौके पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ धनंजय द्विवेदी मौजूद रहे. उन्होंने नए कुलपति का बुके देकर स्वागत किया और विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में पिछले करीब 25 दिनों से कर्मचारी एमएसीपी सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है. जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है. इस आंदोलन का असर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों पर भी पड़ रहा है.