News Pratyaksh


राजधानी पटना में एक बार फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. फतुहा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस की जवाबी फायरिंग से एक अपराधी घायल हो गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में अवैध जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए गए. पुलिस का दावा है कि समय पर

News Pratyaksh | Updated : Thu 12th Mar 2026, 12:20 pm
राजधानी पटना में एक बार फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. फतुहा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस की जवाबी फायरिंग से एक अपराधी घायल हो गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में अवैध जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए गए. पुलिस का दावा है कि समय पर की गई इस कार्रवाई ने किसी बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया.पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फतुहा थाना क्षेत्र में एक अंतरजिला अपराधी गिरोह अवैध हथियारों और कारतूसों की बड़ी सप्लाई की डील कर रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना कार्तिकेय के शर्मा के निर्देश पर तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और सत्यापन शुरू किया.घटनास्थल पर पहुंचते ही अपराधियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की. ऐसी अचानक स्थिति में पुलिस ने आत्मरक्षा में पूरी सतर्कता बरतते हुए नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई.