भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के नवादा पहुंचने पर गुरुवार को उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही उनके शहर आने की खबर फैली, बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उनके आवास सावित्री सेवा सदन के बाहर जुटने लगे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच लोगों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया।ईशान किशन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक लंबे समय तक उनके घर के बाहर डटे रहे। प्रशंसकों के उत्साह और भीड़ को देखते हुए ईशान किशन को अपने घर की गैलरी में आकर लोगों का अभिवादन करना पड़ा। उन्हें देखते ही समर्थकों ने तालियों और नारों के साथ खुशी का इजहार किया।घर पहुंचने के बाद ईशान किशन ने सबसे पहले अपनी दादी सावित्री शर्मा से मुलाकात की और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपने अभिभावक और जिले के जाने-माने चिकित्सक डॉ. शत्रुध्न प्रसाद सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। डॉ. शत्रुध्न प्रसाद सिंह ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ईशान किशन ने उनका हाल-चाल भी जाना और परिवार के साथ कुछ समय बिताया।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm