News Pratyaksh


केंद्र सरकार ने बताया कि कमर्शियल एलपीजी के मामले में लगभग 17 राज्य सरकारों ने अलॉटमेंट ऑर्डर जारी कर दिए :मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से पैदा हुए गैंस संकट पर केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि पिछले दो हफ्तों में पीएनजी के 1.25 लाख नये कनेक्शन दिए गए हैं. पे

News Pratyaksh | Updated : Thu 19th Mar 2026, 11:21 am
केंद्र सरकार ने बताया कि कमर्शियल एलपीजी के मामले में लगभग 17 राज्य सरकारों ने अलॉटमेंट ऑर्डर जारी कर दिए :मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से पैदा हुए गैंस संकट पर केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि पिछले दो हफ्तों में पीएनजी के 1.25 लाख नये कनेक्शन दिए गए हैं. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने गुरुवार को बताया कि पिछले 3 दिन में 5600 एलपीजी ग्राहक पीएनजी में शिफ्ट हुए. उन्होंने कहा कि भारत सरकार घरेलू ग्राहकों को एलपीजी उपलब्ध कराने के लिए हर स्तर पर हर मुमकिन कोशिश कर रही है, इसलिए लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए.
उन्होंने बताया कि कमर्शियल एलपीजी के मामले में लगभग 17 राज्य सरकारों ने अलॉटमेंट ऑर्डर जारी कर दिए हैं और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल एलपीजी सप्लाई कर दी गई है.