पटना में स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना निगम (BMSICL) के उप महाप्रबंधन (प्रोजक्ट) पंकज कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की। चौंकाने वाली बात यह है कि गुरुवार को जब पंकज कुमार को जानकारी मिली की उनके घर पर एसवीयू की टीम आ रही है तो उन्होंने अपने घर में रखे जेवर और कैश को अपार्टमेंट के बाहर फेंक दिया। हालांकि, सही समय पर एसवीयू की टीम ने उसे बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि फेंके गए सोने, हीरे और चांदी के जेवर एक करोड़ 32 लाख के थे। इतना ही नहीं 32 लाख के कैश भी मिले। इतनी संपत्ति देखकर एसवीयू की टीम हैरान रह गई। एसवीयू के उपमहाप्रबंधक पंकज कुमार पर 94.46 लाख रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने का आरोप लगा था। आरोप की जांच की गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद एसवीयू ने प्राथमिक की दर्ज की। कोर्ट से छापामारी का वारंट निकलवाया। अलग-अलग धावा दल का गठन किया। इसके बाद टीम ने कदमकुआं स्थित कनिका मैहर अपार्टमेंट, सुलतानगंज थाना क्षेत्र के रानीघाट स्थित आवास और पीएमसीएम परिसर स्थित बीएमएसआईसीएल कार्यालय में छापेमारी की। जांच के दौरान कनिका मैहर अपार्टमेंट से 32 लख रुपए नगद एक करोड़ 32 लख रुपए के हीरा सोना और चांदी के जेवर कई बैंक खाता और कई फ्लैट के दस्तावेज मिले। इतना ही नहीं जांच में यह भी पता चला कि पंकज कुमार ने कंकड़बाग के पृथ्वीपुर इलाके में शिवम अपार्टमेंट में दो फ्लैट भी खरीदा है। पत्नी के नाम से कई चल अचल संपत्ति जमा कर ली है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अधिकारियों की माने तो पंकज कुमार के घर कार्यालय समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई थी इस दौरान उनके ठिकाने से कैश जेवर बैंक खाता और फ्लैट जमीन के दस्तावेज बरामद हुए। पंकज कुमार ने करीब 13 वर्ष की सेवा अवधि में अपनी आई से काफी अधिक संपत्ति अर्जित की। एसवीयू की कार्रवाई के बाद पंकज कुमार ने यह स्वीकार किया कि यह सब संपत्ति उनकी ही है।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm