News Pratyaksh


बिहार के नालंदा में सड़क हादसा हुआ है. जहां भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं. सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच की बताई जाती है. घटना जिले के चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव के पास की है.ये सभी छात्र एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो पर

News Pratyaksh | Updated : Wed 18th Mar 2026, 11:29 am
बिहार के नालंदा में सड़क हादसा हुआ है. जहां भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं. सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच की बताई जाती है. घटना जिले के चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव के पास की है.ये सभी छात्र एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो पर सवार होकर कहीं घूमने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुल के नीचे 20 फीट पानी भरे गड्ढे में जा गिरी. पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिरने की वजह से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.
घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना की पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल इलाज के लिए भेजा. जहां डॉक्टर ने इलाज के क्रम में दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया.स भीषण हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हैं. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इनमें दो की हालात नाजुक बनी हुई है. हालांकि एक की हालात स्थिर बताई जाती है.