बिहार में नशे के सौदागरों ने तस्करी का अजब-गजब तरीका अपनाया हुआ है. अब ट्रेन या सड़क मार्ग से स्मगलिंग न करके ये अंतराष्ट्रीय स्मगलर हवाई जहाजों के जरिए तस्करी की खेप एक जगह से दूसरी जगह भेज रहे हैं. गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसका खुलासा हुआ है.गया के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चार दिनों के भीतर दूसरी बार गांजा की खेप बरामद की गई है जिसमें महिला समेत चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करोड़ों रुपए की आंकी जा रही है. फिलहाल जानकारी के अनुसार अनुसंधान में यह भी सामने आया है, कि जिन थैलों से हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया है. उन बैगों में विशेष कंपार्टमेंट बनाए गए थे. एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है. जानकारी के अनुसार 16 मार्च को 10 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (कीमती मादक पदार्थ गांजा) बरामद किया गया था. अब 18 मार्च को एक बार फिर से 8.5 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया गया है. इस बार चार को हिरासत में लिया गया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है, जो थाईलैंड की बताई जाती है. कस्टम विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार को हिरासत में लिया है.गया एयरपोर्ट से एक बार फिर हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया है. बुधवार को हुई कार्रवाई में पटना से पहुंची कस्टम की टीम के द्वारा मादक पदार्थ हाइड्रोपोनिक वीड की जहां बरामदगी की गई है. वहीं, चार को हिरासत में लिया गया है, इससे पहले बीते 16 मार्च को गया एयरपोर्ट से हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) की बरामदगी की गई थी, जो करीब 10 किलोग्राम बताया जाता है, जिसका अनुमानित मूल्य 10 करोड़ रुपए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm