News Pratyaksh


9000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद :OnePlus Nord 6 भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है और इसकी चर्चा काफी जोर-शोर से चल रही है. पिछले कुछ समय से इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स और रूमर्स सामने आई हैं. अब टिप्स

News Pratyaksh | Updated : Thu 19th Mar 2026, 12:22 pm
9000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद :OnePlus Nord 6 भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है और इसकी चर्चा काफी जोर-शोर से चल रही है. पिछले कुछ समय से इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स और रूमर्स सामने आई हैं. अब टिप्स्टर योगेश ब्रार के मुताबिक, यह फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा. इससे उम्मीद की जा रही है कि इसमें काफी दमदार स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे, जो पिछले मॉडल OnePlus Nord 5 से काफी बेहतर होंगे. Nord 5 को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था और इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये थी. अब बाज़ार में इसकी कीमत बढ़ रही है, इसलिए Nord 6 की कीमत भी थोड़ी ज्यादा रहने की संभावना है, लेकिन हार्डवेयर इसकी कीमत को जस्टीफाई कर सकता है.
इस फोन का सबसे बड़ा अपग्रेड प्रोसेसर होगा क्योंकि कंपनी इसमें Snapdragon 8s Gen 4 दे सकती है, जबकि पिछले साल Nord 5 को Snapdragon 8s Gen 3 के साथ लॉन्च किया गया था. लिहाजा, नए वनप्लस नॉर्ड 6 में परफॉर्मेंस बेहतर होगी. गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह काफी पावरफुल साबित होगा. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz होगा. OnePlus 15 में 165Hz की रिफ्रेश रेट मिलती है.