जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में समस्तीपुर के जवान सीताराम राय शहीद हो गए :: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान समस्तीपुर जिले के वीर जवान सीताराम राय शहीद हो गए. जैसे ही शहादत की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक और गर्व का माहौल एक साथ फैल गया.समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड स्थित लोदीपुर गांव के रहने वाले सीताराम राय (40) जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए. बुधवार को हुई इस मुठभेड़ में उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए.परिजनों के अनुसार, पत्नी सुमन राय के पास रात करीब 11 बजे आर्मी यूनिट से फोन आया, जिसमें बताया गया कि सीताराम राय को गोली लगी है. कुछ ही देर बाद उनके शहीद होने की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया. बताया जा रहा है कि शहादत से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी. यह बातचीत अब परिवार के लिए आखिरी याद बन गई है शहादत की खबर मिलते ही लोदीपुर गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में लोग शहीद के घर पहुंच रहे हैं और परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं. परिजनों के अनुसार, पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. गांव के लोग अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm