News Pratyaksh


ईरान की मिसाइल क्षमता से खतरे की चेतावनी दी नाटो (NATO) के सेक्रेटरी जनरल मार्क रुटे ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि वह अभी हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया स्थित अमेरिका-ब्रिटेन बेस पर हुए लंबी दूरी के हमले की रिपोर्टों का

News Pratyaksh | Updated : Mon 23rd Mar 2026, 11:08 am
ईरान की मिसाइल क्षमता से खतरे की चेतावनी दी
नाटो (NATO) के सेक्रेटरी जनरल मार्क रुटे ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि वह अभी हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया स्थित अमेरिका-ब्रिटेन बेस पर हुए लंबी दूरी के हमले की रिपोर्टों का आकलन कर रहे हैं. साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान ऐसी मिसाइल क्षमताएं विकसित करने के बहुत करीब है, जो यूरोप के लिए खतरा बन सकती हैं. ईरानी मिसाइलों की संभावित मारक क्षमता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'हमें जो बात पक्के तौर पर पता है, वह यह है कि वे ऐसी क्षमता हासिल करने के बहुत करीब है.' रुटे ने आगे चेतावनी दी कि ईरान के पास परमाणु और मिसाइल क्षमताओं का मेल एक वैश्विक खतरा पैदा करेगा. उन्होंने कहा, 'अगर ईरान के पास मिसाइल क्षमता के साथ-साथ परमाणु क्षमता भी आ जाती है, तो यह इजरायल, इस क्षेत्र, यूरोप और दुनिया की स्थिरता के लिए एक सीधा खतरा, एक अस्तित्वगत खतरा होगा