News Pratyaksh


देशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Harrier EV के लाइन-अप में एक ज़्यादा किफ़ायती डुअल-मोटर क्वाड व्हील ड्राइव (QWD) वेरिएंट को जोड़ा है. इस नए वेरिएंट के आने के बाद QWD पावरट्रेन अब इसके कम-स्पेसिफिकेशन वाले Fearless+ 75 ट्

News Pratyaksh | Updated : Mon 23rd Mar 2026, 11:11 am
देशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Harrier EV के लाइन-अप में एक ज़्यादा किफ़ायती डुअल-मोटर क्वाड व्हील ड्राइव (QWD) वेरिएंट को जोड़ा है. इस नए वेरिएंट के आने के बाद QWD पावरट्रेन अब इसके कम-स्पेसिफिकेशन वाले Fearless+ 75 ट्रिम में उपलब्ध होगा.
कंपनी ने इस ट्रिम को 26.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा गया है. इस नए ट्रिम की वजह से यह पूरी तरह से लोडेड Empowered 75 QWD से लगभग 2.5 लाख रुपये ज़्यादा किफ़ायती हो जाता है.इसमें मिलने वाले पावरट्रेन की बात करें तो, नए Fearless+ QWD ट्रिम में वही सेटअप मिलता है, जो इसके टॉप-स्पेक Empowered QWD में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें लगी फ्रंट इलेक्ट्रिक मोटर 155 bhp की पावर और रियर इलेक्ट्रिक मोटर 235 bhp की पावर उत्पन्न करती है, और जो कुल मिलाकर 504 Nm का टॉर्क जेनरेट करती हैं.ये इलेक्ट्रिक मोटरें 75 kWh के बैटरी पैक से जोड़ी गई हैं. इसकी रेंज को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि इसकी MIDC रेंज 622 km है, जबकि Tata Motors का दावा है कि असल दुनिया में इसकी रेंज लगभग 490 किमी है. नए वेरिएंट के अलावा, Tata Motors ने Harrier EV रेंज में एक नया 'Seaweed Green' कलर ऑप्शन भी जोड़ा गया है. यह नया पेंट फ़िनिश सभी ट्रिम लेवल्स पर उपलब्ध है.