वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त विधेयक 2026 और कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश करेंगी :केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सोमवार को संसद में दो अत्यंत महत्वपूर्ण विधेयक— वित्त विधेयक, 2026 और कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने जा रही हैं. ये विधेयक आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार के बजटीय प्रस्तावों और आर्थिक नीतियों को कानूनी रूप देने की दिशा में एक निर्णायक कदम हैं.वित्त विधेयक, 2026 का मुख्य उद्देश्य वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी बनाना है. बजट सत्र के दूसरे चरण में पेश होने वाला यह बिल सरकार की कर नीतियों और राजकोषीय योजनाओं को लागू करेगा. उम्मीद है कि इस बिल के माध्यम से नए आयकर अधिनियम (New Income Tax Act) के क्रियान्वयन और कॉर्पोरेट कर संरचना में सुधारों को अंतिम रूप दिया जाएगा.इस विधायी कार्यसूची का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC) संशोधन बिल है. हाल ही में 10 मार्च को केंद्रीय कैबिनेट ने इन संशोधनों को मंजूरी दी थी. ये प्रस्ताव भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली संसदीय चयन समिति की सिफारिशों पर आधारित हैं, जिसने दिसंबर 2025 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm