News Pratyaksh


बिहटा प्रखंड के आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीगंज मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेल टैंकलोरी और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक और टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो गए।सूचना मिलते

News Pratyaksh | Updated : Wed 25th Mar 2026, 08:51 am

बिहटा प्रखंड के आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीगंज मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेल टैंकलोरी और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक और टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो गए।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए। बाद में दर्जनों दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह पुलिस द्वारा दी जा रही है।राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।