News Pratyaksh


#newspratyaksh #Bihar #farmers सीमांचल क्षेत्र में मक्का किसानों की मुख्य फसल है. वहीं किशनगंज में लगातार हो रहे भीषण चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है. तेज हवाओं ने मक्के के पौधों को जड़ से उखाड़ दिया है और फसलें जमीन पर बिछ गई

News Pratyaksh | Updated : Wed 25th Mar 2026, 08:53 am
सीमांचल क्षेत्र में मक्का किसानों की मुख्य फसल है. वहीं किशनगंज में लगातार हो रहे भीषण चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है. तेज हवाओं ने मक्के के पौधों को जड़ से उखाड़ दिया है और फसलें जमीन पर बिछ गई है. भारी बारिश के कारण खेतों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी है, जिससे अब फसलें सड़ने लगी हैं. किसानों का कहना है कि मक्के की खेती के लिए खाद-बीज महाजन से कर्ज लेकर किया था. अब फसल बर्बाद हो गई है. किसानों को चिंता सता रही है कि अब महाजन का कर्ज कैसे चुकाएंगे और परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा?