News Pratyaksh


सीतामढ़ी में महिला मरीज की मौत पर परिजन का हंगामा, हॉस्पिटल छोड़कर गायब हुए चिकित्सक और कर्मी

News Pratyaksh | Updated : Tue 03rd Oct 2023, 06:51 pm

सीतामढ़ी में महिला मरीज की मौत पर परिजन का हंगामा, हॉस्पिटल छोड़कर गायब हुए चिकित्सक और कर्मी

सीतामढ़ी शहर स्थित निजी नर्सिंग होम/क्लीनिक में मरीज की मौत पर परिजन का हंगामा और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बराबर ऐसी घटनाएं देखने और सुनने को मिलती है। कुछ घटनाओं में खुद मरीज के परिजन की लापरवाही सामने आती है, तो कई घटनाओं में नर्सिंग होम के चिकित्सक एवं कर्मी की गलती उजागर होती है। सोमवार की देर रात एक बार फिर एक नर्सिंग होम में एक मरीज की मौत पर परिजन के हंगामें और तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन नर्सिंग होम में काफी तोड़फोड़ करने के साथ ही हंगामा कर चुके थे। यह घटना मेहसौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत आईबी के ठीक सामने वाली गली स्थित एक निजी हॉस्पिटल की है। इलाज के दौरान महिला की मौत को लेकर परिजनों ने उक्त हॉस्पिटल में हंगामा खड़ा कर दिया। तोड़फोड़ भी की। लोगों के गुस्से को देख चिकित्सक और कर्मी बिना देर किए गायब हो गए। सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी इम्तियाज खां सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कराया। मृतिका की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वनगांव निवासी स्व सुरेन्द्र कुंवर की 40 वर्षीय पत्नी शिला देवी के रूप में की गयी है।
Categories
Follow us
Most Popular